Blog

सैकड़ों वर्षों की धार्मिक आस्था के प्रतीक भरत मिलाप मैदान में हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण

प्रभु श्रीराम-भरत मिलाप की पावन परंपरा से जुड़े मैदान में रोशनी, श्वेता भानू मिश्रा ने किया हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण उन्नाव। नगर के पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के स्थल भरत मिलाप मैदान में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद् उन्नाव द्वारा अधिष्ठापित हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की कमी से जूझ रहे इस मैदान में हाईमास्ट लाइट लगने से अब परिसर रोशनी से जगमगा उठा है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि इस ऐतिहासिक मैदान में विगत सैकड़ों वर्षों से मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम और उनके…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को श्री शिवदीप शिवमहापुराण कथा का सादर आमंत्रण!

शिवभक्ति का महापर्व, श्रद्धा और आस्था का दिव्य संगम! उन्नाव। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उन्नाव जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक गौरी, बीघापुर जनपद उन्नावमें आयोजित होने वाली श्री शिवदीप शिवमहापुराण कथा का आमंत्रण पत्र सादर भेंट किया। इस पावन अवसर पर पूज्य महाराज जी से कथा में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभाशीष से इस दिव्य आयोजन को अनुगृहीत करने हेतु हृदयपूर्वक आग्रह किया। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से…

Read More

आगामी चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराए जाने की मांग तेज

बांगरमऊ। उन्नाव देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के स्थान पर मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराए जाने की मांग चर्चा में है। विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा समय-समय पर ईवीएम से मतदान कराए जाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आगामी चुनावों को मतपत्रों के माध्यम से संपन्न कराए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। मांग उठाने वालों का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता का विश्वास सर्वोपरि…

Read More

महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, डॉक्टर रेनू गंगवार ने ऑपरेशन से कराया सफल प्रसव

उन्नाव।जिला महिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। खास बात यह है कि ऑपरेशन के जरिए हुए इस प्रसव में जच्चा और तीनों नवजात बच्चियां पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीमित संसाधनों के बीच डॉक्टर रेनू गंगवार और उनकी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया दरअसल, उन्नाव के उमा शंकर दीक्षित जिला महिला चिकित्सालय में भवानी खेड़ा निवासी महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया। महिला के पति दिलीप खेती-किसानी करते हैं। दंपति के पहले से एक बेटा और एक बेटी…

Read More

पुरवा में धूमधाम से निकली ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभायात्रा, श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उन्नाव। पुरवा कस्बे में राघवेन्द्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, पुरवा (पंजीकृत) के तत्वावधान में ऐतिहासिक भरत मिलाप शोभायात्रा एवं श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे पश्चिम टोला स्थित श्री आनन्देश्वरी देवी मंदिर से शोभायात्रा रामलीला मैदान, शीतलगंज पुरवा के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पत्रकार योगेन्द्र…

Read More

एआई के दौर में रोजगार के लिए नई तकनीक और कौशल जरूरी : डॉ. विपिन खुराना

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम, 209 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा झांसी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच रोजगार के बदलते स्वरूप के अनुरूप नई तकनीक और कौशल विकसित करना जरूरी है। वहीं, शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यह बात बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ डॉ. विपिन खुराना ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित नॉलेज शेयरिंग प्रोग्राम में कही। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी)…

Read More

इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया….

विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा झांसी। आगामी विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 (इलाहाबाद-झाँसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा आर्य कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज सीपरी बाजार एवं जीआईसी बीकेडी, झांसी स्थित मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा…

Read More

शिवा शर्मा हत्याकांड: गिरफ्तारी के बाद भी श्रद्धा दुबे के तेवर बरकरार, आखिर किसका है भरोसा?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी के बाद भी बेफिक्र और अड़ियल अंदाज में नजर आ रही है। गुरुवार सुबह जब पुलिस उसे हजरतगंज कोतवाली लेकर पहुंची, तो वह हाथ हिलाते हुए ऐसे दाखिल हुई, मानो किसी फैशन शो की शो स्टॉपर हो। सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान भी उसके चेहरे पर पछतावे के कोई स्पष्ट भाव नजर नहीं आए। उसके इस रवैये ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर गिरफ्तारी के बाद भी उसके तेवर इतने बेखौफ क्यों हैं। श्रद्धा को…

Read More

Drishyam 3 Box Office: 21वें दिन भी अजय देवगन की फिल्म का जलवा, 600 करोड़ से महज 36.98 करोड़ दूर

एंटरटेनमेंट डेस्क: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 रिलीज के 21 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों की मौजूदगी और विदेशों में मिल रही शानदार प्रतिक्रिया ने फिल्म की कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। जेलर 2 की रिलीज के बाद भी फिल्म के कलेक्शन पर खास असर नहीं पड़ा। दुनियाभर में 563 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म अब 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है।…

Read More

मॉडल श्रद्धा दुबे ने मेडिकल जांच में भी की चालाकी की कोशिश, स्टाफ ने पकड़ लिया हाथ

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में 12 दिन बाद गिरफ्तार की गई मॉडल श्रद्धा दुबे को गुरुवार को अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि मेडिकल प्रक्रिया के दौरान भी उसने निर्देशों के विपरीत काम करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने समय रहते उसे पकड़ लिया। नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक दानिश को पुलिस लखनऊ लेकर आई थी। अदालत ने तीनों को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल…

Read More