लखनऊ: राजधानी के प्रतिष्ठित ला मार्टिनियर बॉयज कॉलेज में छात्रों से शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर जुटाई गई धनराशि के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों से एजुकेशनल टूर के लिए वसूले गए पैसों का इस्तेमाल कॉलेज के प्रिंसिपल और उनके परिवार की जापान यात्रा पर किया गया। मामले की शिकायत मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत से किए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। समिति को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने…
Read MoreBlog
₹1.13 लाख नहीं, सिर्फ ₹17 हजार में स्टॉल! यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में छोटे उद्यमियों के लिए सुनहरा मौका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 में इस बार छोटे, नए और उभरते उद्यमियों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए बड़ा अवसर दिया जा रहा है। उद्योग विभाग ने पहली बार भाग लेने वाले निर्यातकों के लिए रियायती दर पर स्टॉल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अब 9 वर्गमीटर का स्टॉल, जिसकी सामान्य लागत कहीं अधिक होती है, मात्र 17 हजार रुपये में मिलेगा। वहीं, नियमित निर्यातकों के लिए अलग हॉल की व्यवस्था की गई है। ट्रेड शो के लिए पंजीकरण 31 जुलाई 2026 तक खुले…
Read MoreCitroen C3X ऑटोमैटिक खरीदने का प्लान? 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद जानिए कितनी बनेगी मासिक EMI
नई दिल्ली: अगर आप कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं और Citroen C3X के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर विचार कर रहे हैं, तो खरीदने से पहले इसकी ऑन-रोड कीमत, डाउन पेमेंट, मासिक ईएमआई और कुल खर्च का हिसाब जान लेना जरूरी है। यहां जानिए 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद सात साल के कार लोन पर आपको हर महीने कितनी ईएमआई चुकानी होगी। Citroen C3X ऑटोमैटिक की कीमत Citroen C3X के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपये है। दिल्ली में खरीदने पर लगभग 67 हजार…
Read Moreयूपी सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अधिकारियों को समय पर मिलेगी पेंशन; आसान हुई पूरी प्रक्रिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग के समूह ‘क’ और ‘ख’ के सेवानिवृत्त अधिकारियों को समय पर पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया को सरल बना दिया है। नए निर्देशों के तहत अब नो ड्यूज सर्टिफिकेट (अदेयता प्रमाण-पत्र) जारी कराने के लिए फाइल शासन को भेजने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे पेंशन स्वीकृति में होने वाली देरी समाप्त होने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार अब अदेयता प्रमाण-पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर ही पूरी की जाएगी। इससे सेवानिवृत्त…
Read Moreकम बारिश से फसलों को बचाने के लिए यूपी सरकार अलर्ट, नहरों और पंप कैनालों से किसानों तक पहुंचाया जाएगा पानी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कम वर्षा के चलते खरीफ फसलों पर मंडरा रहे संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में बारिश सामान्य से कम हुई है, वहां नहरों, पंप कैनालों और अन्य उपलब्ध सिंचाई स्रोतों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों की फसलें प्रभावित न हों। सोमवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने वर्षा की स्थिति, खरीफ फसलों…
Read Moreयूपी में बाढ़ से पहले बड़ा एक्शन, नाविकों और तैराकों को मिलेगी विशेष ट्रेनिंग; गांव-गांव जाकर लोगों को करेंगे जागरूक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बाढ़ प्रभावित 44 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर अधिकारियों को गांव-गांव जाकर लोगों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाने और स्थानीय नाविकों व कुशल तैराकों को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित मानव संसाधन की कमी न हो, इसके लिए स्थानीय स्तर पर नाविकों और तैराकों को राज्य आपदा मोचन…
Read Moreभारत टेक्स 2026 में पंजाब का दमदार दांव, निवेशकों के सामने नई टेक्सटाइल नीति पेश करेंगे CM भगवंत मान
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित भारत टेक्स 2026 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान वह पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे और देश-विदेश के निवेशकों के सामने पंजाब के टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश, रोजगार और निर्यात को बढ़ावा देने की रणनीति प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। पंजाब स्टेट पवेलियन का करेंगे उद्घाटन भारत टेक्स 2026 के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब स्टेट पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह “रीइमैजिनिंग पंजाब्स…
Read MorePM सूर्य घर योजना में लापरवाही पर सख्त हुई बिहार सरकार, बैंक गारंटी नहीं देने वाली कंपनियों पर होगी कार्रवाई
पटना: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर बिहार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर बैंक गारंटी जमा नहीं करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचालित “यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूला) मॉडल” की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियों के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की स्थिति…
Read Moreकमजोर मानसून का खेती पर बड़ा असर, खरीफ फसलों की बुवाई 16% घटी; धान, दलहन और तिलहन का रकबा भी घटा
नई दिल्ली: कमजोर मानसून का असर इस साल खरीफ फसलों की बुवाई पर साफ दिखाई दे रहा है। कृषि मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई 2026 तक खरीफ फसलों की कुल बुवाई का रकबा 16 प्रतिशत घटकर 531.25 लाख हेक्टेयर रह गया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 632.69 लाख हेक्टेयर था। विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की धीमी रफ्तार और अल-नीनो के प्रभाव के कारण कई राज्यों में बुवाई प्रभावित हुई है। भारत में खरीफ फसलों की बुवाई सामान्यतः दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के साथ जून…
Read Moreस्पाइसजेट को बड़ा झटका! 4 बोइंग 737 मैक्स विमान वापस लेने की तैयारी, DGCA से रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग
नई दिल्ली: वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट को लेकर एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी के चार बोइंग 737-8 मैक्स विमानों का पंजीकरण रद्द कराने के लिए विमान पट्टे पर देने वाली कंपनियों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से संपर्क किया है। इस बीच स्पाइसजेट का कहना है कि ये विमान लंबे समय से परिचालन से बाहर हैं और इनके पंजीकरण रद्द होने से पट्टा किराये का बोझ कम होगा। जानकारी के अनुसार, आयरलैंड की विमान लीजिंग कंपनियों स्काई हाई एलएक्सएक्सएक्स लीजिंग कंपनी लिमिटेड और…
Read More