यरुशलम: मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़ा जवाबी सैन्य अभियान शुरू कर दिया है। इजरायली वायुसेना ने ईरान के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में मौजूद कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की है। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका और गहरा गई है। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी कर हमले की पुष्टि की। वहीं ईरानी…
Read MoreBlog
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 122 लंगरों को मंजूरी, पंजाब सबसे आगे; हरियाणा और दिल्ली के भी दर्जनों भंडारे लगेंगे
जम्मू: आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष यात्रा मार्ग पर 122 लंगर संगठनों को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें सबसे अधिक 44 लंगर पंजाब के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगर सेवा में पंजाब की भागीदारी सबसे ज्यादा रहने वाली है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल मार्ग से लेकर पवित्र गुफा तक लंगर लगाने की अनुमति दी है। स्वीकृत 122 लंगर संगठनों…
Read MoreSamsung का बड़ा धमाका! लॉन्च से पहले लीक हुई Galaxy S26 FE 5G की पहली झलक, नए कैमरा डिजाइन और Exynos 2500 चिप से बढ़ी हलचल
नई दिल्ली: सैमसंग अपनी लोकप्रिय FE (फैन एडिशन) सीरीज को एक बार फिर अपग्रेड करने की तैयारी में है। कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Galaxy S26 FE 5G को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले इस डिवाइस की कथित असली तस्वीर लीक हुई है, जिसमें फोन के कैमरा डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक बाजार में दस्तक दे सकता है। हाल ही में यह डिवाइस वायरलेस पावर कंसोर्टियम (WPC) की लिस्टिंग में दिखाई दिया…
Read MoreCM Yogi Balrampur Visit: मां पाटेश्वरी देवी के दरबार पहुंचे सीएम योगी, शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध मां पाटेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री अपने बलरामपुर दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया था। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। उनके दौरे को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। 51 शक्तिपीठों में शामिल है मां पाटेश्वरी धाम देवीपाटन स्थित…
Read MoreKhan Sir Case: कोचिंग सेंटर के बाहर डटे छात्र, बोले- गिरफ्तारी नहीं, विवाद का समाधान निकाले पुलिस
पटना: राजधानी पटना में चर्चित शिक्षण संस्थान के बाहर हुए फायरिंग मामले को लेकर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। मामले में एफआईआर दर्ज होने और निजी सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी के बाद अब छात्रों का एक वर्ग खुलकर विरोध में उतर आया है। देर रात तक बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर मौजूद रहे और पुलिस से मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की मांग करते रहे। जानकारी के मुताबिक, 2 जून की रात हुए फायरिंग कांड में कोचिंग संचालक, उनके दो सुरक्षा गार्डों और…
Read MoreBengaluru Airport Incident: उड़ान से पहले IndiGo विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 उड़ान की तैयारी के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस बे में ले जाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, पक्षी के टकराने की सूचना मिलते ही विमान की उड़ान रोक दी गई और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। इंजीनियरों ने विमान का विस्तृत निरीक्षण किया…
Read Moreजो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियां खेलने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने
लंदन: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान रूट ने टेस्ट करियर की 300वीं पारी खेली और इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इसके साथ ही वह दुनिया के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियों का आंकड़ा छुआ है। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर…
Read MoreIND vs AFG Test: मुल्लांपुर में भारत ने जीता टॉस, मानव सुथार का टेस्ट डेब्यू; टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी
चंडीगढ़: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में युवा स्पिनर Manav Suthar को भारत की टेस्ट कैप सौंपी गई। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं। टॉस से पहले अनुभवी स्पिनर Kuldeep Yadav ने मानव सुथार को डेब्यू कैप प्रदान की। खास बात यह है कि साल 2021 के बाद पहली बार किसी विशेषज्ञ स्पिनर को भारतीय टेस्ट टीम…
Read MoreBirthday Special: जगरातों में गाने वाली बच्ची से बनीं म्यूजिक क्वीन, दीपिका की इस फिल्म ने बदल दी नेहा कक्कड़ की किस्मत
मुंबई: बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी दमदार आवाज और लगातार हिट गानों के दम पर संगीत जगत में खास पहचान बनाने वाली नेहा की सफलता की कहानी संघर्ष, मेहनत और सपनों को सच करने की मिसाल मानी जाती है। आज वह करोड़ों दिलों की पसंद हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। किराए के कमरे से शुरू हुई थी जिंदगी की कहानी नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। उनका बचपन…
Read More‘बैठक की गुंजाइश खत्म?’ जेलेंस्की के प्रस्ताव पर पुतिन का दोटूक जवाब, BRICS की ताकत गिनाकर G7 को बताया पीछे
मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध को चार साल से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन संघर्ष थमने के कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आमने-सामने बातचीत का प्रस्ताव दिया था। हालांकि अब पुतिन ने इस प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया है। इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं को एक और झटका लगा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हाल ही में पुतिन के नाम एक खुला पत्र लिखकर युद्ध…
Read More