ऑकलैंड: भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देते हुए उन्हें रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर पहुंचा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सम के बीच उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया। बैठक में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और इंडो-पैसिफिक सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में व्यापक सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार रात ऑकलैंड पहुंचे…
Read MoreBlog
Punjab Congress Crisis: आज भूपेश बघेल-चन्नी गुट की अहम बैठक, हाईकमान के फैसले पर अड़े प्रभारी; अनुशासनहीनों को चेतावनी
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट और प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल के बीच अहम बैठक होने जा रही है। पिछले कई दिनों से जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब प्रदेश नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आ चुका है। हालांकि, पार्टी प्रभारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हाईकमान के फैसले में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। पिछले पांच दिनों से भूपेश बघेल लगातार चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं से…
Read More‘1000 मिसाइलें ईरान पर हैं तैनात, जरा भी कदम बढ़ाया तो तबाही तय’; ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा मिडिल ईस्ट का तनाव
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और उनका निशाना सीधे ईरान पर है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने किसी भी तरह की धमकी को अमल में लाने की कोशिश की, तो अमेरिका की ओर से तत्काल जवाबी कार्रवाई की जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि अमेरिकी मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और ईरान को निशाना बनाए हुए हैं।…
Read Moreबहामास में दर्दनाक विमान हादसा: समुद्र किनारे क्रैश हुआ छोटा प्लेन, 10 लोगों की मौत; जांच शुरू
सैन जुआन: बहामास में शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने एहतियातन फ्लेमिंगो एयर की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दुर्घटना की जांच के लिए विमानन विशेषज्ञों की टीम मौके पर जुट गई है। यह हादसा बहामास के नॉर्थ एंड्रॉस क्षेत्र में हुआ, जो राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास स्थित है। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया, लेकिन किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका।…
Read MoreCM योगी का कुशीनगर दौरा आज: 525 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, लोकार्पण-शिलान्यास के साथ करेंगे जनसभा को संबोधित
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री करीब 525 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं पर भी अपनी बात रखेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:25 बजे टेकुआटार स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग के जरिए कार्यक्रम स्थल…
Read Moreआयुष्मान से छूटे परिवारों को भी मिलेगा 5 लाख तक का हेल्थ कवर! बंगाल में सीएम शुभेंदु की बड़ी घोषणा, उपचुनाव से पहले विकास का भी बड़ा वादा
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा, उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और लगभग साढ़े छह करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलने का अनुमान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्रता…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गोरखपुर-देवरिया समेत 65 जिलों में 13 जुलाई तक बरसेंगे बादल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के करीब 65 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देवरिया, गोरखपुर, मऊ और बलिया समेत 14 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लगभग 30 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना…
Read Moreआरव हत्याकांड में फांसी की सजा पर भावुक हुई मां, बोलीं- ‘मेरे बेटे को जैसी पीड़ा दी, वैसी ही सजा मिले’; परिवार ने कहा- न्याय की जीत हुई
फिरोजाबाद: डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या के मामले में दोषी विराज को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने फैसले का स्वागत किया। आरव की मां और ननिहाल पक्ष ने अदालत के निर्णय को न्याय की जीत बताते हुए कहा कि दोषी को उसके अपराध की सजा मिली है। वहीं, गांव के लोगों ने भी फैसले की सराहना करते हुए न्यायपालिका और कानून व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया। फैसले की जानकारी मिलते ही आरव की मां रति भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक…
Read Moreरेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव: जनरल टिकट पर भी आईडी होगी अनिवार्य, WhatsApp टिकट और स्क्रीनशॉट से नहीं कर सकेंगे सफर
धनबाद: भारतीय रेलवे ने जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया नियम लागू किया है। अब रेलवन ऐप के जरिए बुक किए गए जनरल टिकट पर सफर करने के लिए फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। हालांकि, रेलवे काउंटर से खरीदे गए जनरल टिकट पर पहले की तरह बिना पहचान पत्र के यात्रा की सुविधा जारी रहेगी। रेलवे की ओर से विभिन्न जोनों में यात्रियों को इस नए नियम की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, रेलवन ऐप से जारी जनरल टिकट तभी वैध…
Read Moreदतिया में बीजेपी का बड़ा दांव! नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा, आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, फैसले से मचा सियासी घमासान
भोपाल: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट देने के बजाय आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। इस फैसले के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में नाराजगी खुलकर सामने आई। कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ, सड़क जाम की गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर आशुतोष…
Read More