झांसी। धर्म की विजय, अधर्म के अंत और भगवान श्रीराम के आदर्शों के संदेश के साथ झांसी में दशहरा उत्सव 2026 भव्यता और उल्लास के बीच आयोजित किया गया। बुंदेलखंड दशहरा कमेटी के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष का यह आयोजन धार्मिक आस्था, आधुनिक तकनीक और बुंदेली सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम बना। आसमान में रोशनी बिखेरते लाइट एंड साउंड लेजर शो, रावण, कुंभकरण और मेघनाद के बारूदी पुतलों का विद्युत दहन तथा 400 फीट लंबी और 12 फीट चौड़ी सोने की लंका ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। उत्सव…
Read MoreBlog
श्री राघव सनातन सेवा संस्थान की रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद एवं रावण वध का भव्य मंचन, भरत मिलाप और श्रीराम का राजतिलक संपन्न
उन्नाव। श्री राघव सनातन सेवा संस्थान (रजि.), उन्नाव के तत्वावधान में वृंदावन गार्डन, आवास विकास, उन्नाव में आयोजित 16वें श्री रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला में कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, रावण वध, भरत मिलाप तथा भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीलाओं ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामलीला के दौरान सर्वप्रथम कुंभकर्ण वध एवं मेघनाद वध की लीलाओं का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की सेना और राक्षस सेना के बीच हुए युद्ध के दृश्यों ने…
Read Moreरामपुर गढ़ौवा में संकुल शिक्षक बैठक आयोजित, शैक्षिक गुणवत्ता और नवाचारों पर हुआ मंथन
उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओं, स्पेशल कैंपेन 6.0 और आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं की बनी रूपरेखा उन्नाव। रामपुर गढ़ौवा न्याय पंचायत की संकुल शिक्षक बैठक प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षक संकुल जनमेजय सिंह एवं ज्योति देवी की उपस्थिति में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों में नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा सहित न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। बैठक में शिक्षक संकुल बैठक के निर्धारित एजेंडे के अनुसार प्रमुख…
Read Moreदिल्ली की रामलीला में रावण बनकर छाए शाहबाज खान, घोड़े पर एंट्री से ‘सुपरमैन लुक’ तक हर अंदाज की चर्चा
नई दिल्ली: दिल्ली की रामलीलाओं में इस बार अभिनेता शाहबाज खान रावण के किरदार को लेकर खास चर्चा में हैं। फिल्मों और टेलीविजन पर अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले शाहबाज खान कहीं घोड़े पर सवार होकर रावण के रूप में मंच पर उतर रहे हैं, तो कहीं उनके नए पहनावे और जटायु के साथ युद्ध के दृश्य दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। खास बात यह है कि रावण की भूमिका निभाने के लिए वह सिर्फ अपनी आवाज और संवाद अदायगी पर ही नहीं, बल्कि किरदार के हाव-भाव,…
Read Moreसंगठित और संस्कारित समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव ……..मनोज
शिवाजी बस्ती में विजयादशमी एवं संघ स्थापना दिवस समारोह, शस्त्र पूजन के साथ स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प झांसी, 20 अक्टूबर। संगठित, संस्कारित और अनुशासित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित कर ही समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झांसी विभाग प्रचारक मनोज ने मंगलवार को शिवाजी नगर स्थित सुभाष पार्क में आयोजित विजयादशमी, शस्त्र पूजन एवं संघ स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में कही।…
Read MoreIndia-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर, समझौते के करीब पहुंचे दोनों देश; ट्रंप बोले- पहले के सौदों से काफी अलग होगा करार
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश व्यापार समझौते के काफी करीब हैं और इसके लिए दोनों पक्ष तैयार हैं। ट्रंप के मुताबिक, प्रस्तावित समझौता अमेरिका के पहले किए गए व्यापारिक करारों से काफी अलग होगा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक तथा रक्षा सहित कई अहम क्षेत्रों…
Read MoreAbhijeet Dipke: अभिजीत दीपके ने आंदोलन पर अचानक क्यों लगाया ब्रेक? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना बनी वजह?
नई दिल्ली: पिछले पांच महीने से लगातार आंदोलनों के जरिए सुर्खियों में रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने फिलहाल अपने प्रदर्शन रोकने का संकेत दिया है। पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर करीब 16 मिनट का वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने की अपील की है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने पर जोर देने वाले दीपके के इस फैसले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या पार्टी के दो प्रमुख नेताओं…
Read MoreNoida Elevated Road: नोएडा में 850 करोड़ से बनेगा नया 6 लेन एलिवेटेड रोड, इन सेक्टरों से होकर गुजरेगा रास्ता; DND से सेक्टर-62 तक सफर होगा आसान
नोएडा: नोएडा में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर-3 के रजनीगंधा अंडरपास से सेक्टर-60 तक छह लेन का एलिवेटेड रोड बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इस 5.49 किलोमीटर लंबे मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। नोएडा प्राधिकरण ने यह रिपोर्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) से तैयार कराई है। उम्मीद है कि संस्थान एक सप्ताह के भीतर डीपीआर प्राधिकरण को सौंप देगा। इस परियोजना पर करीब 850 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। सड़क बनने से दिल्ली के डीएनडी…
Read MoreJewar Airport: जेवर एयरपोर्ट को 4 एक्सप्रेसवे से जोड़ेगी 130 मीटर चौड़ी सड़क, 20 से ज्यादा सेक्टरों और कई जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर तक पहुंचना आने वाले समय में और आसान हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 130 मीटर चौड़ी सड़क को जेवर एयरपोर्ट तक विस्तारित करने की योजना बनाई है। इस सड़क के जरिए एयरपोर्ट को चार एक्सप्रेसवे से जोड़ने की तैयारी है। इसके बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के जिलों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) करेगा, जबकि निर्माण के लिए बजट यमुना…
Read MoreDelhi AQI: दिल्ली में अगले 6 दिन हवा रहेगी खराब, ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता; कई इलाकों में AQI 200 पार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 दर्ज किया गया, लेकिन शाम होते-होते कई इलाकों में यह 200 के पार पहुंच गया। मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने 21 और 22 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले छह दिनों तक भी दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट…
Read More