Blog

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा टेंपो ट्रैवलर, 3 की मौत; 19 पर्यटक घायल

रामगढ़: उत्तराखंड के रामगढ़ में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भवाली से मुक्तेश्वर जा रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर मल्ला रामगढ़ के पास करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 19 पर्यटक घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। हादसे में घायल सभी पर्यटक दिल्ली और फरीदाबाद के रहने वाले बताए गए हैं। पैराफिट तोड़कर खाई में…

Read More

कानपुर में गर्भवती युवती की मौत पर दो प्रेमियों पर हत्या का केस, गर्भ में पल रहा बच्चा किसका? DNA से खुलेगा राज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पांच माह की गर्भवती युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। गुरुवार को पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ स्थित एक बगीचे में 25 वर्षीय अविवाहित युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने उसके दो प्रेमियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। युवती के गर्भ में पल रहा बच्चा…

Read More

यूपी: 22 पुलिसकर्मियों पर मुकदमे का आदेश, घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ कथित बदसलूकी के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष न्यायाधीश, अनन्य विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) ने घुघली थाने के एक उपनिरीक्षक और कांस्टेबल समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अदालत ने मामले की विवेचना सीओ स्तर के अधिकारी से कराने के भी निर्देश दिए हैं। आधी रात घर में घुसने का आरोप मामला 6 जुलाई का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, एक…

Read More

विधानभवन में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से रहें सतर्क

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित विधानभवन में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का अर्थ केवल राजनीतिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि अराजकता, पिछड़ेपन, गरीबी, अशिक्षा और असमानता से मुक्ति भी है। आजादी की लड़ाई यूपी के बिना अधूरी थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद देश…

Read More

पाकिस्तान कनेक्शन के शक में भाई-बहन हिरासत में, यूपी के इस गांव में ATS की दबिश से मचा हड़कंप

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव में दिल्ली एटीएस की कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है। एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ गांव में छापा मारकर वकार खान और उसकी बहन उरुज फातिमा को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दिल्ली एटीएस दोनों को अपने साथ दिल्ली ले गई। कार्रवाई के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। तीन दिन पहले हुई थी एटीएस की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, दिल्ली एटीएस की टीम ने स्थानीय…

Read More

मकान के बंटवारे पर खूनी खेल, देवर ने भाभी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; हत्या के बाद जीभ काटने का आरोप

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार शाम खूनी वारदात में बदल गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के भाईपुरा गांव में एक देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। महिला पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। वारदात के दौरान महिला की जीभ काटे जाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मकान…

Read More

आज से शुरू होगा ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, गांव के सरकारी स्कूल से शुरुआत करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके

महाराष्ट्र: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके अब ग्रामीण सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर नया अभियान शुरू करने जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किए जा रहे इस अभियान का नाम ‘स्कूल ठीक करो’ मिशन रखा गया है। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं में सुधार और व्यवस्था की जवाबदेही तय करना है। दीपके इसकी शुरुआत अपने गांव से ही कर रहे हैं। अपने गांव के सरकारी स्कूल…

Read More

‘मैं आपका एक घंटा चाहता हूं’: पीएम मोदी ने युवाओं से क्यों मांगा समय? जनगणना 2027 से क्या है कनेक्शन, जानिए पूरी बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं से खास अपील की। उन्होंने युवाओं से देश के लिए एक-दो घंटे का समय देने को कहा। पीएम मोदी की यह अपील किसी चुनाव, अभियान या सरकारी योजना के लिए नहीं, बल्कि जनगणना 2027 के लिए थी। उन्होंने युवाओं से अपने परिवार के साथ बैठकर जनगणना में दी जाने वाली जानकारी को ध्यान से भरने और परिवार के प्रत्येक सदस्य का विवरण सही दर्ज कराने में मदद करने की अपील की।…

Read More

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरे साल राहुल गांधी-खरगे नदारद, 2024 में सीट को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार दूसरे साल शामिल नहीं हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में दोनों नेता आखिरी बार वर्ष 2024 में नजर आए थे। उस समय राहुल गांधी की बैठने की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और सरकार के बीच विवाद खड़ा हो गया था। रक्षा मंत्रालय की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल…

Read More

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स हुआ शून्य, डीजल और ATF पर भी बड़ी राहत; आज से लागू हुईं नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में शनिवार से कटौती कर दी है। सरकार के आधिकारिक आदेश के मुताबिक पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला शुल्क पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। वहीं डीजल पर शुल्क 25.5 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 22 रुपये से घटाकर 19.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल, डीजल और ATF पर कितनी मिली राहत नई व्यवस्था के तहत पेट्रोल के…

Read More