साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन शानदार कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी करोड़ों रुपये बटोरे हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन दो दिनों में 95.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। दूसरे दिन कमाए 35.60 करोड़ रुपये रजनीकांत की साल 2023 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल…
Read MoreBlog
मुंबई में ही क्यों होगी जयशंकर और रुबियो की बैठक? राहुल गांधी के तंज पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाकात 20 अक्टूबर को मुंबई में होगी। बैठक के लिए दिल्ली के बजाय मुंबई को चुने जाने पर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि विदेशी मेहमानों की मेजबानी राजधानी से बाहर करना कोई नई परंपरा नहीं है। मंत्रालय का यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने रुबियो की यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा था। 19 अक्टूबर को यूएई के…
Read Moreलालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत; डॉक्टरों की निगरानी में 98 वर्षीय नेता
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर शाम दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। अस्पताल से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। पल्मोनरी विभाग में चल रहा इलाज अधिकारियों के अनुसार, आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें पल्मोनरी विभाग में रखा गया है, जहां फेफड़ों और सांस…
Read Moreकन्नौज में 3.5 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी पर कार्रवाई, एक्सईएन सस्पेंड; रिश्वत के आरोप में जेई बर्खास्त
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में विकास कार्यों के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के टेंडर आवंटन में कथित अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई की गई है। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण के निर्देश पर यूपी सिडको के अधिशासी अभियंता संजय गंगवार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रिश्वत मांगने के आरोपों की विभागीय जांच में दोषी पाए गए आउटसोर्सिंग पर तैनात अवर अभियंता कमल बाबू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। एक ही ठेकेदार को बार-बार टेंडर देने का आरोप एकीकृत…
Read Moreयूपी में शिक्षकों के प्रमोशन की समयसीमा तय, 7 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया; टीईटी पास होना अनिवार्य
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया 7 नवंबर तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। प्रमोशन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं का शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। वरिष्ठता सूची तैयार करने के निर्देश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने निर्देश दिया है कि शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर निर्धारित समयसीमा में उपलब्ध कराई जाए। नौ…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को मिली मजबूती, पूर्व भाजपा सांसद राजपाल सैनी समेत कई नेता सपा में शामिल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को पूर्व भाजपा सांसद राजपाल सैनी, पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता के बेटे विदुप अग्रहरि समेत कई दलों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत किया। अखिलेश बोले- अभी कई विधायकों का आना बाकी अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी में नए लोगों के शामिल होने की शुरुआत हुई है और अभी कई विधायकों का आना बाकी है।…
Read More‘अराजकता फैलाकर कुर्सी हथियाने की कोशिश’, विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- सत्ता का रास्ता जनादेश से निकलता है
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को गाजियाबाद में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिशों को लेकर निशाना साधा। योगी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता हासिल करने का रास्ता जनता के जनादेश से होकर गुजरता है, अराजकता फैलाकर नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव सुधार और न्याय के नारों की आड़ में देश में अस्थिरता पैदा करने का प्रयास…
Read More‘रायबरेली पर सवाल से पहले बनारस के जनादेश का जवाब दें राजनाथ सिंह’, अजय राय ने भाजपा को घेरा
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रायबरेली में राहुल गांधी की जीत और कांग्रेस-सपा गठबंधन को लेकर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस नेता अजय राय ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली के जनादेश पर सवाल उठाने से पहले राजनाथ सिंह को वाराणसी के चुनाव परिणाम पर जवाब देना चाहिए। अजय राय ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर मतगणना की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव से जुड़े आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। रायबरेली में सोनिया के बाद राहुल गांधी की जीत का…
Read Moreयूपी में घी की फैक्ट्री पर छापा, 890 किलो घी और पाम ऑयल सीज; गंदगी मिलने पर विभाग सख्त
हापुड़: उत्तर प्रदेश में त्योहारों से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई तेज हो गई है। हापुड़ में विभाग की टीम ने मोदीनगर रोड स्थित मैसर्स श्रेष्ठा फूड प्रोडक्ट्स पर छापेमारी कर मिलावट की आशंका में 890 किलोग्राम घी सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5.34 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 14 लीटर रिफाइंड पाम ऑयल भी जब्त किया गया। जांच के दौरान फैक्ट्री में गंदगी और भंडारण से जुड़ी कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने सुधार के लिए…
Read Moreकानपुर-लखनऊ हाईवे पर बच्चों से भरी चलती बस बनी आग का गोला, 60 बच्चे और 3 शिक्षक सुरक्षित निकाले गए
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शुक्रवार शाम कानपुर-लखनऊ हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लखनऊ से कानपुर लौट रही स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में आग लग गई। बस में 60 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। आग की लपटें तेज होने के बावजूद पुलिस, राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के चलते कानपुर जाने वाली लेन पर करीब एक घंटे…
Read More