Blog

10 अक्टूबर को CJP के मार्च पर दिल्ली पुलिस ने क्यों लगाई रोक? सुप्रीम कोर्ट में कमिश्नर ने खोले फैसले के पीछे के कारण

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध मार्च को अनुमति नहीं देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा है। पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने हलफनामा दाखिल कर फैसले का बचाव किया और कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी था। पुलिस के मुताबिक, CJP के पिछले प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और पुलिसकर्मियों के घायल होने जैसी घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं परिस्थितियों…

Read More

शारदीय नवरात्रि पर्व पर मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त कर पूजा पाण्डालों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण एवं महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया………

झांसी। पुलिस झांसी के द्वारा शारदीय नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री अंजन कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली क्षेत्र के पचकुइयाँ माता मंदिर एवं मेला परिसर, खटिकयाना मोहल्ला स्थित काली माता मंदिर पाण्डाल, बड़ा बाजार, रामलीला, गांधीगर का टपरा एवं सर्राफा बाजार में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर माता-पिता का प्रदर्शन, दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए केंद्र को 24 घंटे का अल्टीमेटम

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग अब दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंच गई है। अंकिता के माता-पिता ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्त करने का फैसला वापस लेने की मांग की। परिवार ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस प्रदर्शन को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का समर्थन भी मिला है। राहुल गांधी और…

Read More

लखनऊ कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामला: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा, पुलिस के सामने सब कुछ बताने की कही बात

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। श्रद्धा ने दावा किया कि शिवा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उसने आत्महत्या की थी। उसने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने पेश होकर पूरे मामले की सच्चाई बताना चाहती है। हालांकि, श्रद्धा के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडियो जारी कर श्रद्धा ने क्या…

Read More

सौरभ हत्याकांड: अब जेल में नहीं मिल सकेंगे साहिल और मुस्कान, कैदी नंबर से होगी पहचान, बदल जाएंगे नियम

मेरठ: सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत से फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की जेल में दिनचर्या बदलने जा रही है। अब दोनों को सजायाफ्ता कैदियों से जुड़े नियमों के तहत रहना होगा। जेल में दोनों की पहचान कैदी नंबर से होगी और उन्हें निर्धारित वर्दी पहननी पड़ेगी। इसके साथ ही दोनों के मिलने-जुलने पर भी पाबंदियां लागू होंगी। सजायाफ्ता कैदियों के लिए लागू होंगे अलग नियम जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, अदालत से सजा सुनाए जाने के…

Read More

अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर तड़के पुलिस की कार्रवाई, माता-पिता रिहा; VIP एंगल की जांच पर अड़ा परिवार

नई दिल्ली: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर जारी प्रदर्शन के दौरान 15 अक्टूबर की सुबह पुलिस ने कार्रवाई की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। अंकिता के माता-पिता को भी पुलिस अपने साथ ले गई, लेकिन करीब दो घंटे बाद सुबह 6 बजे उन्हें रिहा कर दिया गया। परिवार ने साफ कर दिया है कि कथित वीआईपी कनेक्शन की निष्पक्ष जांच और दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति रद्द करने की…

Read More

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, शिक्षा के साथ खेलकूद में भागीदारी भी जरूरी………….सदर विधायक पंकज गुप्ता

उन्नाव ITI में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन, विधायक पंकज गुप्ता ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित उन्नाव ।राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उन्नाव में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य आशीष कुमार कौशिक ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर विधायक का स्वागत किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट एवं रचनात्मक कार्यों का अवलोकन करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने उनकी…

Read More

सरकारी संपत्तियों एवं सेल्फी प्वाइंट पर व्यावसायिक विज्ञापनों के स्टिकर लगा कर गंदा करने वालों पर रोक लगाने की मांग……

सरकारी संपत्तियों एवं सेल्फी प्वाइंट पर व्यावसायिक विज्ञापनों के स्टिकर लगा कर गंदा करने वालों पर रोक लगाने की मांग– जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन । उन्नाव । भारत उन्नयन समिति स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित होकर कई वर्षों से लगातार आम जन मानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रमों और गोष्ठियों के आयोजन करती चली आ रही है । महा पुरुषों की जयंतियों पर भी संस्था के पदाधिकारी गण सार्वजनिक स्थलों पर पहुंच कर अपने अपने हाथों से झाड़ू लगाकर सफाई करते…

Read More

तीन दिवसीय बैटमिंटन प्रतियोगिता का आज फाइनल……

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता, आज होगा फाइनल झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के आईईटी स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। पुरुष एवं महिला एकल तथा युगल वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबलों ने प्रतियोगिता का उत्साह बढ़ा दिया। अब सभी की निगाहें अंतिम दिन होने वाले सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों पर टिकी हैं।प्रतियोगिता का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के निदेशक प्रो. डी.के. भट्ट, डीन प्रो. एम.एम. सिंह तथा स्पोर्ट्स…

Read More

उन्नाव में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटी पर हमले का आरोप, पुलिस से मांगी सुरक्षा……

उन्नाव । पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी 50 प्रतिशत दिव्यांग महिला ने अपने परिजनों पर जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी और अपनी वृद्ध विधवा मां की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मां-बेटी के परिवार में एक बीघा दो बिस्वा कृषि भूमि और पुराने मकान को लेकर विवाद चल रहा है। महिला का कहना है कि उसकी दिव्यांगता को देखते हुए मां ने…

Read More