कानपुर: साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें IIT कानपुर के रिटायर्ड ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को जालसाजों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी बनकर पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी और वीडियो कॉल के जरिए सुप्रीम कोर्ट की फर्जी सुनवाई भी दिखाई। जेल भेजने और उनकी इकलौती बेटी की हत्या करने की धमकी देकर जालसाजों ने उनसे 16 लाख 55 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। ईडी अधिकारी बनकर शुरू किया ठगी का खेल…
Read MoreBlog
छात्राओं को स्कूटी देने की प्रक्रिया तेज, हर पाठ्यक्रम की कम से कम एक मेधावी छात्रा को मिलेगी सौगात; 50 हजार तक को लाभ की तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की योजना पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। योगी सरकार की कैबिनेट से मंजूरी और बजट आवंटन के बाद उच्च शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों से मेधावी छात्राओं का ब्योरा जुटाकर सूची को अंतिम रूप देने में लगा है। खास बात यह है कि जिन पाठ्यक्रमों में छात्राओं की संख्या कम है, वहां भी कम से कम एक मेधावी छात्रा को स्कूटी देने का फैसला किया गया है। टॉप पांच प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 राष्ट्रीय सचिवों को बांटे जोन और जिलों के जिम्मे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…
Read Moreपूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात, दिल्ली और बांद्रा के लिए चलेंगी 2 अमृत भारत एक्सप्रेस; जानें रूट और पूरा टाइमटेबल
गोरखपुर: पूर्वांचल के यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के बांद्रा टर्मिनस के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी मिल गई है। रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की मांग बढ़ने पर इनके फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत…
Read Moreसंसद में लगातार हंगामे से विपक्ष को ही नुकसान? कांग्रेस के शशि थरूर ने उठाए सवाल, बोले- बहस के लिए सदन चलना जरूरी
नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत भी पिछले तीन सप्ताह की तरह हंगामे के साथ हुई। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के चली हो। सोमवार को लोकसभा में लगातार 16वें दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका। इस बीच संसद में लगातार हो रहे हंगामे को लेकर कांग्रेस के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं। संसद में हंगामे से विपक्ष को नुकसान का सवाल राजनीतिक विश्लेषकों का मानना…
Read Moreशरद पवार गुट के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, NDA में जाने की अटकलों ने फिर पकड़ा जोर; सुप्रिया सुले ने बताई पूरी बात
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों की इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बैठक ऐसे समय हुई है जब संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा चल रही है और शरद पवार गुट के संभावित रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। पीएम मोदी से मिले शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में शरद पवार गुट के…
Read Moreरांची में प्रदर्शन के बाद छात्रों के लिए प्रशासन का बड़ा इंतजाम, घर वापसी के लिए कराई गई परिवहन व्यवस्था
रांची: छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए दूसरे जिलों से राजधानी पहुंचे छात्रों की घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रदर्शन के बाद अपने-अपने जिलों में लौटने वाले छात्रों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन की ओर से परिवहन की व्यवस्था कराई जा रही है। दूसरे जिलों से रांची पहुंचे थे छात्र झारखंड के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे थे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद इन छात्रों के सामने अपने-अपने घर लौटने की चुनौती…
Read MoreNEET-UG पेपर लीक पर राहुल गांधी का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- 20 दिन बाद भी चुप्पी क्यों? मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के करीब 20 दिन बाद भी गृह मंत्री ने संसद में इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे हिंसा को मंजूरी देने जैसा बताया और गृह मंत्री के इस्तीफे की…
Read More‘बोल मैं शेर हूं…’ E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का तंज, PM मोदी पर चुटकुले के जरिए साधा निशाना
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक चुटकुले वाला वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को अलग-अलग तरीकों से परेशान किया जा रहा है। चुटकुले के जरिए सरकार पर हमला केजरीवाल ने वीडियो में एक चुटकुले का जिक्र करते हुए कहा कि तीन देशों की पुलिस के बीच शेर को खोजने की…
Read Moreकिम जोंग उन का नया साइबर प्लान! AI से लैस हुआ नॉर्थ कोरिया का हैकिंग ग्रुप, अब खुद चलेंगे साइबर हमले
सियोल: उत्तर कोरिया से जुड़े एक हैकिंग समूह ने कथित तौर पर ऐसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरण विकसित किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर हमलों को स्वचालित करने, चोरी किए गए डेटा का विश्लेषण करने और ज्यादा प्रभावी फिशिंग अभियान चलाने में किया जा सकता है। दक्षिण कोरिया की साइबर सुरक्षा कंपनी जीनियंस ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस गतिविधि का संबंध उत्तर कोरिया से जुड़े किमसुकी हैकिंग समूह से बताया जा रहा है। AI मॉडल को स्थानीय स्तर पर चलाने की…
Read More