Blog

UP News: ढाई करोड़ की लग्जरी कार से आए और 45 रुपये का गमला उठा ले गए, CM योगी बोले- ये चोरी का नया मॉडल

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी संपत्ति की चोरी को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए एक ऐसा उदाहरण साझा किया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसी के साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि शहरों को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे फूलों के गमले लगाता है, लेकिन कुछ लोग उन्हें भी चोरी कर ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग करीब ढाई करोड़ रुपये की…

Read More

Lucknow Development Projects: 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- जनता का पैसा सिर्फ जनहित में होगा खर्च

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ को 413 करोड़ रुपये की 342 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है और उसका उपयोग केवल जनहित में ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ उस धन का सही नियोजन कर रही है, यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन और प्रेरणा है। मुख्यमंत्री ने नगर निगम में महापौर…

Read More

UP Road Construction: यूपी में सड़क निर्माण का बदलेगा मॉडल, अब सीमेंट से तैयार होंगी ग्रामीण सड़कें, PWD ने जारी किए नए निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों पर पड़ रही बिटूमिन की कमी के बीच योगी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रदेशभर में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब कई इलाकों में सड़कें बिटूमिन की जगह सीमेंट कंक्रीट तकनीक से तैयार की जाएंगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि जिन ग्रामीण सड़कों की लंबाई दो किलोमीटर से कम होगी और जहां…

Read More

हर पेट दर्द में एंटीबायोटिक खाना पड़ सकता है भारी! लू और गर्मी में बढ़ रहे वायरल इंफेक्शन, डॉक्टरों ने बताया आसान घरेलू उपाय

नई दिल्ली: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों की सेहत पर भी असर डालने लगी है। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बना रहा है। खासतौर पर वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस और गट इंफेक्शन के मामलों में तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हर पेट के इंफेक्शन में एंटीबायोटिक लेना सही नहीं होता और इससे फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है। डायटीशियन श्वेता शाह पंचाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को…

Read More

रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! क्या बॉलीवुड में मुश्किल हो जाएगा काम? जानिए आखिर क्या है पूरा विवाद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों बड़े विवाद के केंद्र में आ गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने अभिनेता के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन पर बैन लगाने का फैसला किया है। मामला फिल्म ‘डॉन 3’ से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे रणवीर सिंह ने कथित तौर पर बीच में छोड़ दिया। इस फैसले के बाद अब फिल्म इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद फरहान…

Read More

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बिहार जा रही बस पलटी; 6 लोगों की मौत, कई घायल

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार…

Read More

आज केरल नहीं पहुंचा मॉनसून! IMD ने बताया ताजा हाल, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत उत्तर भारत में जारी रहेगा हीटवेव का कहर

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून का इंतजार है, लेकिन 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताए जाने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अभी आधिकारिक दस्तक नहीं दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं और अगले 2 से 3 दिनों में इसके अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि केरल के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन…

Read More

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंची धाम जा रही इनोवा ट्रेलर से टकराई; 4 श्रद्धालुओं की मौत

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। इनोवा सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान हैदरगढ़ इलाके में आगे चल रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।…

Read More

चंडीगढ़ में सिलेंडर धमाकों से दहला इलाका, एक के बाद एक फटे 3 गैस सिलेंडर; तीन मंजिला मकान हुआ तबाह

चंडीगढ़: शहर के बुड़ैल गांव में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में लगातार तीन गैस सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। धमाके इतने भीषण थे कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि आसपास के घरों की दीवारें तक कांप उठीं। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला धमाका होते ही इलाके में भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले लगातार दो और जोरदार विस्फोट हो…

Read More

टाटा संस बोर्ड की आज बड़ी बैठक, घाटे में चल रही कंपनियों के प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति पर होगी चर्चा

मुंबई: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंगलवार को अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में समूह की उन कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी, जो लगातार घाटे में चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बैठक में कई कंपनियां अपने मौजूदा कारोबार, नुकसान की स्थिति और आगे की रणनीति को लेकर प्रस्तुति भी दे सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब टाटा ग्रुप के भीतर शीर्ष स्तर पर मतभेदों की चर्चाएं तेज…

Read More