आगरा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पर मंगलवार को गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की ओर से शुद्धिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राधा-कृष्ण मंदिर से पीले वस्त्र पहने महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जो शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच ज्ञानेश कुमार के घर पहुंची। इसके बाद उनकी मां सत्यवती ने गंगाजल का छिड़काव कर घर का शुद्धिकरण किया और घर के बाहर सुंदरकांड का पाठ शुरू किया गया। 28 सितंबर के प्रदर्शन के बाद कराया गया शुद्धिकरण…
Read MoreBlog
आखिर ऐसा क्या देख लिया पति ने? दो रिवॉल्वर लेकर चौराहे पर पहुंचा और पत्नी-युवक पर कर दी फायरिंग
फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। थाना उत्तर क्षेत्र में पत्नी को एक युवक के साथ बात करते देख पति ने आपा खो दिया और बीच चौराहे पर दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी ने दो रिवॉल्वर से युवक को दो और पत्नी को पांच गोलियां मारीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद रिवॉल्वर मौके पर छोड़कर भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक से बात करते देख भड़का…
Read Moreपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 गंभीर
सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से मैच खेलकर देवरिया लौट रहे छह टेनिस खिलाड़ियों की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया है। माइलस्टोन 97.500 के पास हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, अर्टिगा…
Read MoreRBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में हड़कंप! सेंसेक्स 450 अंक टूटा, निफ्टी 22,700 के नीचे; Titan-SBI Life में भारी गिरावट
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के रेपो रेट पर फैसले से पहले घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों की घबराहट बढ़ती नजर आई। बुधवार को कारोबार की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 22,700 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार में ऑटो, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं और बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 449 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला कारोबार शुरू होते ही बिकवाली हावी हो गई। बॉम्बे…
Read Moreसोने के दाम में फिर गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर; जानें आज 10 ग्राम और 1 किलो का ताजा भाव
दिल्ली: खुदरा मांग में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के बीच मंगलवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता हुआ, जबकि चांदी के भाव लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में स्थिर रहे। पितृ पक्ष के दौरान मांग कमजोर रहने का असर भी सोने की कीमतों पर देखने को मिला। 200 रुपये सस्ता हुआ सोना स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपये घटकर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।…
Read Moreयूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती की मशीनरी पर मिलेगी भारी सब्सिडी, सरकार ने खोला राहत का पिटारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए इस बार दशहरा खेती से जुड़ी राहत भी लेकर आया है। राज्य सरकार ने कृषि मशीनरी खरीदने पर सब्सिडी देने का बड़ा फैसला किया है। अलग-अलग योजनाओं के तहत हजारों कृषि मशीनों की खरीद पर किसानों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 2,166 कृषि मशीनों पर मिलेगी सब्सिडी उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से…
Read MoreRBI का बड़ा झटका! रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी, फरवरी 2023 के बाद पहली बार बढ़ी ब्याज दर
मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.25 प्रतिशत से बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गई है। खास बात यह है कि फरवरी 2023 के बाद पहली बार केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। महंगाई और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई का सख्त कदम वैश्विक स्तर पर बनी अनिश्चितता और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय रिजर्व…
Read Moreशादी का झांसा देकर वादिया के साथ शारीरिक उत्पीड़न…..
झांसी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व पीड़िता द्वारा मना करने पर गाली गलौज कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 463/2026 धारा 69/352/351(3) बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्त- लल्लन उर्फ मुहम्मद रिजवान पुत्र जमील उम्र करीब 40 वर्ष निवासी आजाद नगर कोंच थाना कोंच जिला जालौन को…
Read Moreलापता व्यक्ति का अभियोग पजीकृत……
झांसी। थाना बड़ागांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंसाराम राजपूत निवासी बराठा, उम्र 74 वर्ष कल से अपने घर से लापता हैं। जिसके क्रम में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया और उन्हें ढूंढने का प्रयास आरंभ किया गया। उसी क्रम में शाम को पीपा पुल के पास बेतवा नदी में एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मंसाराम राजपूत के रूप में हुई। तत्काल बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल फॉरेंसिक वैन भी मौके पर पहुंची, और इसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है
Read Moreनहाते समय बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक की मौत
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहन में मंगलवार सुबह घर के सामने भरे बाढ़ के पानी में नहाते समय मासूम बालक गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और आनन-फानन स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम डहन निवासी पूरन का पुत्र ऋतिक मंगलवार सुबह घर के सामने भरे बाढ़ के पानी में नहा रहा था। बताया गया कि नहाते समय अचानक उसका…
Read More