25 साल बाद, एकता कपूर का सुपरहिट फैमिली ड्रामा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर लौटने जा रहा है — बिल्कुल नए अंदाज़ और ताज़ा चेहरों के साथ। स्मृति ईरानी का कैमियो, विरासत को मिलेगा नया चेहरा भले ही स्मृति ईरानी अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो ‘तुलसी विरानी’ के रोल में कैमियो करती नज़र आएंगी। उन्होंने हाल ही में प्रोमो रिलीज कर शो की वापसी की पुष्टि की थी। “ये सिर्फ एक शो नहीं, एक विरासत है,” – स्मृति…
Read MoreBlog
INDIA अलायंस की डिजिटल पंचायत! संसद सत्र से पहले बड़ी मीटिंग
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि INDIA गठबंधन की अहम वर्चुअल मीटिंग शनिवार शाम 7 बजे होगी। इस मीटिंग में संसद के आगामी मॉनसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। “सभी दल इस मीटिंग में शामिल होंगे। यह बैठक इसलिए वर्चुअल हो रही है क्योंकि सभी नेता दौरे पर हैं और उनका शेड्यूल अलग-अलग है,” – जयराम रमेश। ये मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता में जयराम रमेश ने बताया कि विपक्ष के लिए बिहार में घटनाक्रम, ईडी के दुरुपयोग, चीन के साथ सीमा विवाद…
Read Moreलखनऊ में YLJP धमाका! कृष्ण कुमार रघुवंशी अध्यक्ष, सौरभ संभालेंगे मीडिया
लखनऊ में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में कुल 10 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, जिसमें पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने का दावा किया है। अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार रघुवंशी पार्टी की लखनऊ यूनिट की कमान कृष्ण कुमार रघुवंशी के हाथों में होगी। रघुवंशी को अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। वह पहले भी कई सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा नई टीम…
Read Moreचिराग ने फिर घेरा नीतीश सरकार को – बिहार में कानून व्यवस्था ICU में
बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है — और इस बार माइक संभाला है चिराग पासवान ने, जो अपने ट्वीट्स से पहले भी कई बार नीतीश कुमार की सरकार की नींद उड़ा चुके हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ ज़्यादा ही गंभीर और संवेदनशील है। “एक महीने 13 दिन की खोजबीन और GPS की चुप्पी” वैशाली की घटना में एक छोटी बच्ची पूरे 1 महीने 13 दिन तक लापता रही — और स्थानीय प्रशासन Sherlock Holmes बनने की बजाय छुट्टी पर लगता है। चिराग पासवान ने सरकार से…
Read Moreफार्मा में ‘फास्ट-फॉरवर्ड’: यूपी का इनोवेशन हब मिशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मा, बायोटेक और हेल्थ-टेक के क्षेत्र में एक बड़ा गेम प्लान तैयार कर लिया है। 18 जुलाई को लखनऊ में हुए खास इवेंट में UP Promote Pharma Council ने फरीदाबाद के THSTI और IIT-BHU वाराणसी के साथ दो महत्वपूर्ण समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। उद्देश्य है — रिसर्च को बढ़ावा देना, नए आइडियाज को पंख देना, स्टार्टअप्स को समर्थन देना और स्किल डेवलपमेंट में नई जान फूंकना। MoU साइनिंग: रिसर्च से लेकर रोजगार तक की प्लानिंग पहला एग्रीमेंट THSTI, फरीदाबाद के साथ हुआ जो हेल्थ टेक्नोलॉजी…
Read Moreविदेश में आतंक, भारत में चिंता: नीज़ेर में दो की मौत, एक लापता
अफ्रीकी देशों में नौकरी करने गए भारतीयों को शायद किसी ने बताया नहीं कि ‘इंटरनेशनल एक्सपीरियंस’ का मतलब सिर्फ नई संस्कृति सीखना नहीं होता — कभी-कभी बुलेट भी सीखनी पड़ती है। 15 जुलाई को पश्चिमी अफ्रीकी देश नीज़ेर के डोसो क्षेत्र में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया। भारतीय दूतावास की अपील: “लाइव लोकेशन ऑन रखो, और खुद को ऑफ मत करो” भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस खबर की पुष्टि करते हुए…
Read Moreगूगल-मेटा को ED का नोटिस: सट्टेबाजी ऐप्स के गेम में अब जुर्म का गेम
जब देश “डिजिटल इंडिया” का सपना देख रहा था, कुछ ऐप्स चुपके से “डिजिटल सट्टा” का साम्राज्य खड़ा कर रहे थे। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट पर बड़ा दांव चला है। और इस बार खेल में शामिल हैं – गूगल, मेटा और बॉलीवुड के चमकते सितारे। गूगल और मेटा: डिजिटल मुनाफा या डिजिटल माफिया? ED ने गूगल और मेटा को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है। आरोप ये है कि इन कंपनियों ने ऐसे ऐप्स को प्रीमियम ऐड स्लॉट्स दिए, जो ‘स्किल गेमिंग’ की…
Read Moreचुनाव फिरू आ गइले… अबकी विकास चखनी कि फिर से जाति के पकौड़ी?
बिहार, जेकरा के बुद्ध-बोधगया से जानल जाला, अब अपराध आ अफसरशाही के नया नाम बन गइल बा। अस्पताल में मर्डर, सड़क पर अपहरण, आ विधानसभा में हो रहल “विकास विकास” के शोर। 2025 के चुनाव में बवाल तय बा। अब देखे के बा कि जनता के वोट दिमाग से आई कि दिल से। शिक्षा के पतंग – केकरा हाथे ऊँच उड़ल? लालू-राबड़ी के जमाना (1990-2005): भैया, ऊ जमाना में स्कूल रहे – मास्टर ना। पढ़ाई रहे – कुर्सी पर नेता। ‘चारवाहा विद्यालय’ के नाम पर स्कूल खोलल गइल, बाकिर रजिस्टर…
Read MoreCheers कैंसिल! गोसाईगंज में पुलिस ने उड़ाई 40 लाख की ‘विदेशी’ बोतलें
लखनऊ के गोसाईगंज इलाके में शुक्रवार शाम पुलिस और आबकारी विभाग की जुगलबंदी ने शराब माफियाओं की ‘पार्टी’ पर पानी फेर दिया।मैकडॉवेल, IB और अन्य विदेशी ब्रांड की बोतलें धड़ाधड़ गिनते हुए अधिकारियों ने ऐसा ज़खीरा बरामद किया कि खुद भी चौंक गए—कीमत करीब ₹40 लाख! बिहार और नेपाल की ‘ड्राय स्टेट’ पार्टी का था इंतज़ाम? जांच में सामने आया कि ये शराब बिहार और नेपाल में सप्लाई की जानी थी—यानी जहां शराब बंद है, वहां ये लोग पार्टी करवाने को तैयार थे!खुफिया सूचना के बाद आबकारी निरीक्षक विवेक सिंह…
Read More5 जेट गिराए, भारत चुप? ट्रंप के बयान से गरमाई सियासत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाक संघर्ष में पांच लड़ाकू विमान मार गिराए गए, और उन्होंने ही व्यापार की धमकी देकर यह युद्ध रुकवाया। ट्रंप के बयान से उठे कई सवाल ट्रंप ने शुक्रवार को यह बयान देते हुए कहा, “भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर थे, पांच जेट गिराए गए थे। मैंने व्यापार रोकने की धमकी दी और युद्ध रुक गया।“ हालांकि ट्रंप ने यह नहीं…
Read More