महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक समागम होने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस वर्ष स्वच्छ महाकुम्भ के तौर पर भी विकसित किया गया। इसी दिशा में इस वर्ष महाकुम्भ के दिव्य-भव्य आयोजन के साथ स्वच्छता के कई गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाये जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को मेला क्षेत्र के 4 जोनों में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने सफाई कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का प्रयास किया। महाकुम्भ 2025 में यूपी की प्रदेश सरकार और प्रयागराज…
Read MoreCategory: Uncategorized
अयोध्या में भरी भीड़ से कई मालामाल, किसी को ग्राहकों का इंतजार
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए पिछले 39 दिन से रोजाना करीब 8 से 10 लाख लोग अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या में भारी भीड़ और प्रशासनिक सख्ती से व्यापार का संतुलन विगड़ गया है। इससे होटल और धार्मिक वस्तुओं का व्यापार जहां लाभ में चल रही है, वहीं थोक, खाद्य, दवा और डेयरी व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ा। भारी वाहनों के प्रवेश पर 38 दिनों से लगी रोक के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति वाधित हुई है। होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट, ठेला पर व्यवसाय करने वाले, मूर्ति व्यापारी, इलायची दाना…
Read Moreमहाकुम्भ में अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने फहराई सनातन की धर्म ध्वजा
दुनिया का पहला आयोजन जहां 60 करोड़ से अधिक सनातनी बने सबसे बड़े आयोजन के गवाह महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर बीते 13 जनवरी से आयोजित हो रहे दिव्य-भव्य और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ ने शनिवार को नया इतिहास रच दिया है। यहां अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम कर दी है। 60 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मनुष्य के अब तक…
Read Moreगंगा जल में 50 गुना रोगाणुओं को मारकर सेकेंडों में उसका आरएनए हैक कर ले रहा बैक्टीरियोफेज
पद्मश्री अजय सोनकर ने किया गंगा जल को लेकर सबसे बड़ा खुलासा कैंसर, डीएनए-बायोलॉजिकल जेनेटिक कोड, सेल बायलॉजी एंड ऑटोफैगी पर किए इंपॉर्टेंट रिसर्च महाकुम्भनगर। महाकुम्भ के दौरान अब तक 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल पूरी तरह से रोगाणुमुक्त है। गंगा नदी की अपनी अद्भुत स्व-शुद्धिकरण क्षमता इस खतरे को तुरंत टाल देती है। इसका रहस्य गंगा में पाए जाने वाले बैक्टीरियोफेज हैं। जो प्राकृतिक रूप से गंगा जल की सुरक्षा का कार्य करते हैं। ये अपनी संख्या से…
Read Moreसीएम योगी के कड़े तेवर:अभियान चलाकर महाशिवरात्रि से होली तक धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर तुरंत उतरवाएं
लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महारशिवरात्रि से होली, रमजान, जैसे त्योहारों के शांतिपूर्वक आयोजन को लेकर अधिकारियों संग बैठक की। सीएम ने साफ कहा कि जन आस्था को पूरा सम्मान है लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।धर्मस्थलों से अवैध लाउडस्पीकर बजाए जाने की जानकारी मिल रही है, इसके खिलाफ फौरन एक्शन लिया जाए। ‘आस्था का सम्मान लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं’ मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों को लेकर लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। धार्मिक परंपरा- आस्था को सम्मान दें, लेकिन अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। संदिग्ध…
Read Moreप्रयागराज की दोनों जेलों में 2400 से अधिक कैदियों ने किया त्रिवेणी जल से स्नान
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए संगम आने वालों का आंकड़ा 59 करोड़ पहुंच गया है। इस अमृत काल में पुण्य की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार ने प्रदेश की जेल में बंद कैदियों के लिए भी बड़ी पहल की है। प्रयागराज की सेंट्रल नैनी जेल और जिला जेल के हजारों कैदियों को भी इसका अवसर मिला। यह पावन अवसर पाकर कैदी भाव विभोर हो गए। प्रदेश की सभी 62 जेलों के…
Read More57 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान के बाद भी अल्कलाइन वाटर से भी बेहतर गंगा जल
एपीजे अब्दुल कलाम संग वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पद्मश्री अजय सोनकर ने प्रयोगशाला में साबित कर दिखाया गंगा जल सबसे शुद्ध महाकुम्भनगर। महाकुम्भ में अब तक 57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसके बावजूद गंगा जल की शुद्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम के साथ वैज्ञानिक विमर्श करने वाले पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार सोनकर ने अपनी प्रयोगशाला में यह सिद्ध कर दिया है कि गंगा का जल न केवल स्नान योग्य है, बल्कि अल्कलाइन वाटर जैसा…
Read Moreमहाकुम्भ में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान
कारगिल युद्ध में शहीद हुए 10 सैनिकों की पत्नियों और 11 पूर्व सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर प्रयागराज के सेक्टर 7 में समाज कल्याण विभाग के पांडाल के ऑडिटोरियम में गुरुवार को पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेना के प्रति आम जनता में जागरूकता, सम्मान और समर्पण की भावना विकसित करना है और पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनके पुनर्वास को लेकर जागरूकता फैलाना भी है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण…
Read Moreमहाकुम्भ 2025 स्नान के अंतिम चरण के लिए 1200 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था
पश्चिमी क्षेत्र से अतिरिक्त बसें प्रयागराज में की जायेंगी संचालित लखनऊ। महाकुम्भ-2025 मेला के अंतिम चरण के सफल संचालन के लिये योगी सरकार 1200 अतिरिक्त ग्रामीण बसों की वृद्धि करेगी। इन बसों का क्षेत्रवार आवन्टन किया गया है, जिससे कि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित हो। सरकार ने महाकुम्भ में यात्रियों की अत्यधिक उपलब्धता को देखते हुए बसों की पूर्ति हेतु यह निर्णय लिया है। ड्यूटी का निर्धारण होगा सुनिश्चित उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी,…
Read Moreसनातन का महासमुद्र है प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भः गिरिराज सिंह
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने महाकुम्भ मेला क्षेत्र पहुंचकर त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत बृहस्पतिवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान करके खुद को धन्य माना। उन्होंने महाकुम्भ को सनातनी आस्था का महासमुद्र करार दिया। महाकुम्भ के सफल आयोजन को लेकर गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी, सीएम योगी तथा स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद दिया। स्नान के दौरान हुई अनुभूति को दिव्य बताते हुए उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर…
Read More