बेंगलुरु: शहर के पूर्वी क्षेत्र में देर रात कैब का इंतजार कर रही एक महिला के साथ कथित अभद्रता और आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पोस्ट सामने आते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कैब का इंतजार कर रही थी महिला, आरोपी ने किया गलत प्रस्ताव जानकारी के अनुसार पीड़िता रविवार रात मंजुनाथ नगर…
Read MoreTag: महिला सुरक्षा
‘देर रात फोन पर बात करना चरित्रहीनता का प्रमाण नहीं’, दिल्ली कोर्ट की सख्त टिप्पणी; पत्नी की CDR मांगने वाले पति को झटका
नई दिल्ली: घरेलू हिंसा से जुड़े एक मामले में दिल्ली की साकेत सत्र अदालत ने महिलाओं की निजता और सम्मान को लेकर अहम टिप्पणी की है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि किसी महिला के देर रात किसी पुरुष से फोन पर बातचीत करने मात्र से उसके चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि आधुनिक भारतीय समाज में महिलाओं के पेशेवर और सामाजिक संबंधों को संकीर्ण नजरिए से नहीं देखा जा सकता। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुनाली गुप्ता ने अपने आदेश में कहा कि भारत अब…
Read Moreपरीक्षा देने जा रही थीं दो युवतियां, ऑटो चालक ने सुनसान इलाके में ले जाकर की दरिंदगी की कोशिश; पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती और मारपीट की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जो हरदोई जिले के कछौना थाना क्षेत्र के…
Read Moreलखनऊ में महिला पर जानलेवा हमला, शिकायत करने पर जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता फरहीन बानों ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदारों ने घर पहुंचकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता फरहीन बानों, पत्नी साबिर अली, निवासी संजय गांधी सेक्टर-पी रोड, मकान संख्या 4/67, थाना हुसैनगंज ने आरोप लगाया है कि 18 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे उनके घर पर रिश्ते में फुफेरे…
Read More“बंगाल की बेटी पूछ रही है, ममता दीदी आप कहां हैं?”
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर बलात्कार कांड पर राजनीति अब गरमा चुकी है। बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा, “यह मामला अब पूरी तरह से राज्य सरकार के हाथ में है। ममता बनर्जी को चुप नहीं रहना चाहिए। बंगाल की जनता न्याय मांग रही है, बहाना नहीं।” घटना कब और कहां हुई? यह घटना 10 अक्टूबर को पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर शहर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के पास हुई थी। एक युवती के साथ कथित तौर पर गैंगरेप…
Read Moreजिम मत जाओ बेटियों, षड्यंत्र चल रहा है — विधायकजी बोले!
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों प्रोटीन शेक से ज़्यादा चर्चा है उस “जिम सलाह” की जो बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने लड़कियों को दी है।जगह: बीड ज़िलामंच: एक सार्वजनिक सभाबात: “हिंदू लड़कियां जिम ना जाएं… वहां साजिश चल रही है।” अब आप कहेंगे कि जिम में क्या नए-नए षड्यंत्र शुरू हो गए? तो आइए, पूरा घटनाक्रम समझते हैं। (प्रोटीन बार साथ रखें।) “योगा करिए बहनों, जिम में षड्यंत्र पल रहा है!” विधायक पडलकर ने कहा — “मेरा विनम्र निवेदन है कि हिंदू लड़कियां उन जिमों में ना जाएं, जहां…
Read More“पहले बेटियाँ डरती थीं, अब बेटियाँ सड़कें तय करती हैं – Mission Shakti‑5.0 के रंग!”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोकभवन सभागार में ‘Mission Shakti‑5.0’ नामक महत्वाकांक्षी अभियान की शुरुआत की। ये अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से समर्पित है — और शुरुआत में ही दिखा रहा है कि नीयत साफ हो तो योजनाएँ अपने‑आप पंख फैलाती हैं। SOP, और सशक्त नारी‑समृद्ध प्रदेश प्रदेश के 1,647 थानों में नवस्थापित Mission Shakti केंद्रों का उद्घाटन किया गया। SOP पुस्तिकाएँ, बुकलेट और ‘सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर जारी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों ने इस ऐतिहासिक पल में…
Read Moreकुशीनगर में छिछोरा अब लड़कियों से माफी मांगता घूम रहा, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कानून का डंडा तेज़ी से चला। छेड़खानी का आरोपी अफरोज अंसारी न सिर्फ़ 6 घंटे में धर लिया गया, बल्कि उसे पीड़िता के सामने लाकर माफ़ी भी मंगवाई गई। अब साहब खुद रोते-गिड़गिड़ाते कह रहे हैं, “माफ़ कर दो बहनजी, गलती हो गई!” बस अफसोस इतना है कि ये ज्ञान जेल जाने से पहले नहीं आया। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 6 घंटे में पकड़, चालान और जेल पीड़िता के पिता ने जैसे ही FIR दर्ज करवाई, पुलिस टीम एक्टिव मोड में आ गई। 6 घंटे…
Read Moreलखनऊ: CM आवास के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के सामने अचानक अफरा-तफरी मच गई। हरदोई से आई एक महिला रोली देवी ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आग लगाने से पहले ही रोक लिया और उसकी जान बचा ली। क्यों उठाया महिला ने यह खौफनाक कदम? महिला का आरोप है कि विक्की मिश्रा नामक व्यक्ति ने उसे मकान दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये ले लिए। लेकिन ना मकान दिया गया, और ना ही पैसे लौटाए गए। महिला…
Read Moreग्रेटर नोएडा दहेज कांड: निक्की भाटी की मौत ने खड़े किए सवाल
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 24 वर्षीय विवाहिता निक्की भाटी की जलकर मौत ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। निक्की के मायके वालों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए जलाकर मारा गया, जबकि डॉक्टरों के सामने उसके खुद के बयान ने मामले को उलझा दिया है। मौत का दिन: ‘सिलेंडर फट गया’ निक्की को ससुरालवालों द्वारा जलाने के बाद फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों को दिए बयान में निक्की ने कहा: “मैं घर में सिलेंडर फटने से जल गई हूं…” डॉक्टरों ने इसी…
Read More