लखनऊ में घर का सपना होगा आसान, 24 सितंबर को दो नई टाउनशिप का शिलान्यास करेंगे CM योगी, 5 हजार प्लॉट का खुलेगा पंजीकरण

लखनऊ: राजधानी में प्लॉट लेकर अपना घर बनाने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 सितंबर को आगरा रोड पर प्रस्तावित वरुण विहार योजना में आयोजित कार्यक्रम में एलडीए की वरुण विहार और नैमिषनगर योजनाओं का भूमि पूजन कर शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ दोनों योजनाओं में करीब 5,000 भूखंडों के लिए पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा। एलडीए ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर नया हेलीपैड भी बनाया जा रहा है। प्राधिकरण की टीम दिन-रात तैयारियों…

Read More

UP Mission 2027: मेरठ में नितिन नवीन और CM योगी की अहम बैठक, बूथ से जिला स्तर तक संगठन की तैयारियों की होगी समीक्षा

मेरठ: मिशन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, शक्ति केंद्रों और जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक बैठकों के दौरान बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। सुभारती विश्वविद्यालय में छात्रों में दिखा उत्साह मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Read More

‘नौकरी पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने युवा’, CM योगी ने कहा- सरकार ने खोले अवसरों के नए दरवाजे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की जनता के नाम लिखी पाती में युवाओं से रोजगार तलाशने के साथ रोजगार देने वाला उद्यमी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। मुख्यमंत्री ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के उत्पादों, कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों और युवाओं को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है। 25 से 29 सितंबर तक होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो मुख्यमंत्री…

Read More

यूपी में 400 यूनिट क्षमता का ब्लड बैंक तैयार, सीएम योगी आज करेंगे उद्घाटन; मरीजों को मिलेंगे रक्त के अलग-अलग अवयव

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 400 यूनिट रक्त रखने की क्षमता वाला चैरिटेबल ब्लड सेंटर तैयार हो गया है। तारामंडल स्थित आईएमए भवन में बने इस ब्लड सेंटर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 10 बजे लोकार्पण करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई इस सेंटर का संचालन करेगी। करीब 2500 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने सेंटर के निर्माण पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आई है। आईएमए का पहला ब्लड सेंटर आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह और संयुक्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि यह आईएमए…

Read More

यूपी में 2027 का रण जीतने की तैयारी! BJP कोर ग्रुप की बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर युवाओं-महिलाओं तक पर हुआ मंथन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार शाम पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी कोर ग्रुप की अहम बैठक हुई। दो घंटे से ज्यादा चली इस बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन और सरकार से जुड़े आगामी अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और आने वाले महीनों में संगठन की दिशा को लेकर मंथन हुआ। बैठक में बीएल संतोष से लेकर दोनों डिप्टी सीएम तक…

Read More

यूपी की 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, योगी सरकार का बड़ा ऐलान; तीन किश्तों में मिलेगी रकम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। राज्य की 1 करोड़ महिलाओं को कुल 1-1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। यह राशि आजीविका मिशन के तहत बिना ब्याज के दी जाएगी और लाभार्थियों को रकम तीन अलग-अलग किश्तों में मिलेगी। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। चुनावी तैयारियों के बीच राज्य सरकार की ओर…

Read More

सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर टिप्पणी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके वहां पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सर्किट हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिवक्ता ने थाने में दी थी शिकायत अधिवक्ता दुष्यंत सिंह…

Read More

झांसी की शिक्षिका को मुख्यमंत्री योगी ने किया मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित, बोले- शिक्षा में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए बढ़ाएं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के कुल 81 शिक्षकों को मुख्यमंत्री के हाथों राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं, झांसी में भी शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा विभाग के 85 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 45 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित…

Read More

सीएम योगी आज वाराणसी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे हवाई सर्वे, राहत शिविर में बांटेंगे किट; काशी विश्वनाथ के भी करेंगे दर्शन

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस दौरान वह गंगा और वरुणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर हालात का जायजा लेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लेंगे और उन्हें आपदा राहत किट वितरित करेंगे। दौरे के दौरान वह काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और रात में लखनऊ लौट…

Read More

‘यूपी बदनाम हुआ, बाबा तेरे मारे…’ अखिलेश के AI वीडियो पर भड़की भाजपा, 2027 चुनाव से पहले तेज हुआ सियासी संग्राम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार वीडियो और गानों को लेकर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक वीडियो को लेकर भाजपा ने उन पर साधु-संतों, सनातन परंपरा और करोड़ों सनातनियों की आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिए उन्हें निशाना बनाकर गाने बना सकती है तो समाजवादी पार्टी भी गानों के जरिए जवाब देगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More