नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, विकास कार्यों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की बात सामने आई है। मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री…
Read MoreTag: यूपी राजनीति
अखिलेश के ‘पी’ से ‘पंडित’ वाले बयान पर मायावती का पलटवार, बोलीं- ब्राह्मणों के बसपा से जुड़ने से घबरा गई सपा
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए में ‘पी’ का मतलब ‘पंडित’ बताए जाने वाले बयान पर तीखा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज का बसपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव देखकर सपा घबरा गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। मायावती ने सपा पर साधा निशाना मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले जयंत चौधरी को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने RLD से दिया इस्तीफा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। डॉ. रामाशीष राय के इस फैसले से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी छोड़ना संगठन के…
Read More‘छोटे लोहिया ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया’, जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव का BJP पर निशाना
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। ‘समाजवादी सिद्धांतों को जीवनभर अपनाया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने पूरे जीवन में समाजवादी सिद्धांतों को अपनाया और बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया। उन्होंने…
Read More‘हंगामा ही करना है तो नाम बदल लें’, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा तंज, बोले- बन जाए ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी में उन्होंने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का काम केवल शोर-शराबा और सदन की कार्यवाही में बाधा डालना है तो उसे अपना नाम बदलकर ‘हल्ला-गुल्ला पार्टी’ रख लेना चाहिए। सपा पर सोशल मीडिया के जरिए साधा निशाना केशव प्रसाद मौर्य ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में…
Read Moreयूपी चुनाव से पहले BSP में बड़ा एक्शन! मायावती ने समधी अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला, रणधीर सिंह बेनीवाल भी निष्कासित
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़े बदलाव जारी हैं। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए अपने समधी और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी संगठन से बाहर कर दिया गया है। पहले वापस लिया प्रभार, फिर किया निष्कासन पार्टी से निष्कासित किए जाने से पहले अशोक सिद्धार्थ से दिल्ली, कर्नाटक, ओडिशा…
Read More‘माफिया मिट्टी में मिल चुके, अब उन्हें संरक्षण देने वालों की बारी’, मुख्तार के गढ़ में सीएम योगी का बड़ा हमला
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में आयोजित जनसभा से अपराध, माफिया और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने माफिया को मिट्टी में मिलाने का अपना संकल्प पूरा कर दिया है और अब अपराधियों या माफिया का साथ देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए गाजीपुर के सांसद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। 692 करोड़ रुपये की…
Read Moreहर घर तिरंगा से चुनावी माहौल गरमाएगी बीजेपी! यूपी के हर जिले में चलेगा मेगा अभियान, शहीद परिवारों का होगा सम्मान
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने अगस्त में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पार्टी देशभक्ति का संदेश देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक पहुंच बनाएगी। अभियान के दौरान बलिदानियों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा, तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। 11 से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान पार्टी…
Read MoreUP Election 2027: क्या फिर साथ आएंगे अखिलेश और कांग्रेस? गठबंधन पर बढ़ी सियासी खींचतान, पार्टी के भीतर भी अलग-अलग राय
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि फिलहाल दोनों दलों के बीच किसी तरह की सहमति नहीं बनी है। कांग्रेस के भीतर भी इस मुद्दे पर एक राय नहीं है। एक वर्ग जहां अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति का समर्थन कर रहा है, वहीं कई नेता समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को चुनावी लिहाज से बेहतर विकल्प मान रहे हैं। कांग्रेस के भीतर गठबंधन को…
Read Moreनितिन नवीन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘दर्शन करने नहीं जाएंगे?’
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर लखनऊ पहुंचे। उनके दौरे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए तंज कसते हुए सवाल किया कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आए हैं, तो क्या “दर्शन” करने नहीं जाएंगे? यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से साधा निशाना अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में…
Read More