UP Cabinet Meeting: 3 जून को योगी कैबिनेट की अहम बैठक, परिवहन से लेकर कृषि तक 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 3 जून को आयोजित होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दिए जाने की संभावना है। बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास, पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित होगी। करीब दो सप्ताह के अंतराल के बाद होने वाली इस कैबिनेट बैठक को कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार परिवहन, खाद्य एवं रसद,…

Read More

2027 की जंग के लिए सपा का मास्टर प्लान, सर्वे और रिपोर्ट कार्ड से तय होंगे टिकट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी अब उम्मीदवार चयन में कोई चूक नहीं करना चाहती। इसी को देखते हुए सपा नेतृत्व ने टिकट वितरण के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर ऐसे चेहरों पर है जो न केवल चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय तक संगठन को मजबूत भी कर सकें।…

Read More

मठ के महंत से यूपी के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री तक… कैसे बना योगी आदित्यनाथ का सियासी कद इतना बड़ा?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते कुछ वर्षों में अगर किसी एक चेहरे ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। भगवा वस्त्रधारी सांसद से लेकर “जीरो टॉलरेंस” नीति वाले मुख्यमंत्री तक का उनका सफर लगातार राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बना रहा है। संसद में भावुक होकर अपनी बात रखने वाले योगी आज देश के सबसे चर्चित मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। हिंदुत्व, सख्त प्रशासन, बुलडोजर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को लेकर उनकी कार्यशैली ने उन्हें सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर…

Read More

BSP Politics: पश्चिमी यूपी से सपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी, मायावती ने शुरू की बड़ी राजनीतिक घेराबंदी

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश को केंद्र में रखते हुए पार्टी प्रमुख मायावती ने सपा के मजबूत माने जाने वाले क्षेत्रों में राजनीतिक घेराबंदी शुरू कर दी है। बसपा अब 2007 विधानसभा चुनाव की तरह सोशल इंजीनियरिंग के पुराने फॉर्मूले को दोबारा धार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सोशल इंजीनियरिंग के जरिए पुराने समीकरण साधने की कोशिश बसपा नेतृत्व…

Read More

फर्जी एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- भाजपा सरकार बना रही डर और दबाव का माहौल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहे एनकाउंटरों को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर के जरिए भय और मनोवैज्ञानिक दबाव की राजनीति की जा रही है, जो संविधान और सामाजिक न्याय की भावना के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर सरकारी शक्ति का आपराधिक इस्तेमाल है। उनका आरोप था कि प्रदेश में एनकाउंटर कानून व्यवस्था सुधारने के लिए नहीं, बल्कि सत्ता की धाक जमाने और लोगों…

Read More

UP News: ढाई करोड़ की लग्जरी कार से आए और 45 रुपये का गमला उठा ले गए, CM योगी बोले- ये चोरी का नया मॉडल

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी संपत्ति की चोरी को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए एक ऐसा उदाहरण साझा किया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हंसी के साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। सीएम योगी ने कहा कि शहरों को सुंदर बनाने के लिए प्रशासन सार्वजनिक स्थलों और सड़कों के किनारे फूलों के गमले लगाता है, लेकिन कुछ लोग उन्हें भी चोरी कर ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग करीब ढाई करोड़ रुपये की…

Read More

यूपी में पंचायत चुनाव टलने के संकेत, योगी सरकार ने प्रधानों को बनाया प्रशासक; बढ़ाया गया कार्यकाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के ग्राम प्रधानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में काम करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन स्तर से आधिकारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फैसले के बाद राज्य में पंचायत चुनाव टलने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। प्रदेश में ग्राम प्रधानों का पांच साल का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे…

Read More

‘सीट नहीं, जीत मायने रखती है’… अखिलेश के 403 सीटों वाले बयान से यूपी की सियासत गरम, कांग्रेस की बढ़ी बेचैनी

लखनऊ: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेठी और रायबरेली दौरे के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को तैयार रखने वाला बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे सिर्फ संगठनात्मक तैयारी नहीं, बल्कि कांग्रेस को दिया गया बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिस अंदाज में कहा कि “बात सीट की नहीं, जीत की है”, उससे साफ संकेत गया कि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन की रणनीति और शर्तें…

Read More

UP में बिजली संकट पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों पर मंत्री एके शर्मा का पलटवार- पहले खुद देखो फिर आईना दिखाओ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बढ़ती बिजली कटौती को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल की स्थिति भी याद करनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबी पोस्ट साझा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश की औसत पीक…

Read More

UP में बिजली संकट पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- योगी सरकार के ‘कुराज’ में जनता बेहाल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गहराते बिजली संकट को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य में लगातार हो रही बिजली कटौती, उत्पादन क्षमता की कमी और बिजली व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बिजली संकट से परेशान है, जबकि सरकार हालात संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में चल रहे असहनीय बिजली संकट…

Read More